विभिन्न, विचित्र भावनाओं की कविता!!
भावनाओं में फंसी आत्माओं की कविता!!
कल्पनाओं आशाओं की कविता,
तेरी और मेरी कविता!!
कविता का रूप एक कल्पना!!
सपनों को संजोती एक कविता,
भांति प्रकार में सामने आती एक कल्पना!!
कभी विस्मयकारी कभी हर्षित एक कल्पना!!
एकांकी यात्रा में एक जीवन,
साथ की खोज एक जीवन,
कविताओं कल्पनाओं में एक जीवन
कभी गतिमान, कभी थमा सा जीवन!!
है आरम्भ तो निकट अंत
न थे हम, न थे तुम!!
न हो तुम न हैं हम!!
जो है वो है एक कविता, जो है वो है एक कल्पना!!
जो है बस वही एक जीवन!!
No comments:
Post a Comment